चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रस्ताव पर उचित विचार का दिया आश्वासन

चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चम्पावत में ईसीएचएस (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme) पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने की जानकारी दी है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूर्व में चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया था।
रक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के केंद्रीय संगठन को चम्पावत, उत्तराखंड में भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘टाइप डी’ पॉलीक्लिनिक की स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस प्रस्ताव पर उचित विचार किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों को स्थानीय स्तर पर मिले सकेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
चम्पावत सहित सीमांत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिवार निवास करते हैं। ऐसे में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना होने पर उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की ओर से सकारात्मक रुख सामने आने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह विषय केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा था। रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्ताव पर उचित विचार किए जाने का आश्वासन मिलने से अब चम्पावत में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की स्थापना की दिशा में आगे की कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

Share This Article