22 जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*22 जुलाई को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में होगी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक*

भूतपूर्व सैनिकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने विशेष बैठक बुलाई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में यह बैठक 22 जुलाई, बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी।

जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी आरएस नेगी ने बताया कि बैठक में जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों के साथ-साथ संबंधित विभागीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सैनिकों से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिक बैठक में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि उनका समाधान किया जा सके।

- Advertisement -

Share This Article