Ad imageAd image

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार।मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में एक समीक्षा बैठक आहुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के द्वारा मा० मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग की 55, सिचाई विभाग की 23, ग्रामीण निर्माण विभाग व पेयजल निगम की 10-10, हरिद्वार-विकास प्रधिकरण की 24, जल सस्थान की 08, युवा कल्याण विभाग की 12, शहरी विकास विभाग की 28 अपूर्ण घोषणाओं सहित जनपद की कुल 218 घोषणाऐं अपूर्ण पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को घोषणाओं को समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही शासन स्तर पर निरन्तर वार्तालाप करने निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी, के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।

Share This Article