श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारू, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्थाएं सुदृढ़

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारू, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्थाएं सुदृढ़*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में सहायक अभियंता, (DDMA), गुप्तकाशी द्वारा अवगत कराया गया है कि यात्रा पैदल मार्ग को वर्तमान में पैदल यात्रियों के दोहरे आवागमन हेतु खोल दिया गया है। साथ ही घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए एकतरफा व्यवस्था लागू की गई है, जिससे यात्रा मार्ग पर आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित बना रहे।

जिला प्रशासन द्वारा वर्षा के दृष्टिगत मार्ग की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही आवागमन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

- Advertisement -

Share This Article