अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया

जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र नियमानुसार संचालित पाया गया।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा प्रदत्त निर्देशन के अनुपालन में तहसीलदार रूद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी की 05 सदस्यीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंच वहां स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अल्ट्रासांउड केंद्र में स्थापित मशीन पर कार्यरत चिकित्सक की वैधता, अल्ट्रासाउंड मशीन का मेक व मॉडल की जांच, ओपीडी रजिस्टर, एएनसी रजिस्टर, फार्म-एफ विवरण व विभिन्न अभिलेखों के रखरखाव की जांच की गई। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्र में नोटिस बोर्ड डिसप्ले, सीसीटीवी स्थापना, एक्टिव ट्रैकर की क्रियाशीलता आदि का निरीक्षण किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि निरीक्षण में अल्ट्रासाउंड केंद्र नियमानुसार संचालित पाया गया। निरीक्षण दल ने अल्ट्रासाउंड केंद्र को नियमानुसार अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित करने की हिदायत दी।
निरीक्षण दल में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति पीसीपीएनडीटी सदस्य डाॅ. मनीष कुमार, डाॅ. मोनिका राणा, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी मुकेश बगवाड़ी शामिल थे।

Share This Article