सोशल मीडिया पर बारीकी से नज़र रख रही हरिद्वार पुलिस

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली नगर

सोशल मीडिया पर बारीकी से नज़र रख रही हरिद्वार पुलिस

पार्किंग में मारपीट के वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने की आरोपियों के विरुध्द कार्यवाही

दोनों के विरुध्द शांति व्यवस्था भंग करने में कार्यवाही

- Advertisement -

पर्किग मालिक द्वारा सत्यापन ना कराने पर मालिक के विरुध्द भी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

दिनांक 03.06.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक पार्किंग में कार्यरत थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, दोनों के विरुध्द विधिक कार्यवाही की गई।

साथ ही पार्किंग संचालक द्वारा उनका सत्यापन न कराए जाने पर संबंधित के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई।

- Advertisement -

नाम पता आरोपी
1. नूतन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी- ग्राम बिलाई, थाना हलदौर, जनपद बिजनौर (उ.प्र.)
2. ⁠रोबिन पुत्र संजय कुमार निवासी- ग्राम मुडदाना, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1. उ0नि0 संदीप वर्मा
2. ⁠का0 प्रकाश
3. ⁠का0 लखन सिंह

- Advertisement -
Share This Article