राजस्थान की यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटना ग्रस्त

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*हरिद्वार । जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की एक यात्री बस सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई है,दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव हेतु पुलिस बल,एनडीआरएफ,जिला प्रशासन की टीम एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत एव बचाव कार्य किया गया तथा घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा गया,इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए है, जिनका उपचार मेला चिकित्सालय में किया जा रहा है, एक घायल महिला यात्री को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई है।

Share This Article