समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की टंकण परीक्षा संपन्न

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार परीक्षा नियंत्रक डॉ० प्रशान्त ने अवगत कराया है कि महाधिवक्ता कार्यालय की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की टंकण परीक्षा संपन्न एतद्वारा सूचित किया जाता है कि महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 के अंतर्गत हिन्दी एवं अंग्रेजी टंकण परीक्षा का आयोजन दिनांक 04 जून, 2026 (बृहस्पतिवार) को एकल परीक्षा केन्द्र ज्ञानोदय कम्प्यूटर लैब, परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार (केन्द्र कोड-101) में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

परीक्षा का विवरण निम्नानुसार है—

कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण परीक्षा: पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारम्भ कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 15,उपस्थित अभ्यर्थी:12, अनुपस्थित अभ्यर्थी: 03, उपस्थिति प्रतिशत:80%,कम्प्यूटर पर अंग्रेजी टंकण परीक्षा: मध्याह्न 12:00 बजे से प्रारम्भ कुल पंजीकृत अभ्यर्थी:15,उपस्थित अभ्यर्थी:12,अनुपस्थित अभ्यर्थी: 03, उपस्थिति प्रतिशत: 80%,परीक्षा केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा नियंत्रक डॉ० प्रशान्त ने अवगत कराया कि परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई है।

- Advertisement -

Share This Article