अखिल भारतीय प्रगतिशील किसान मेले में जनपद रुद्रप्रयाग के अजय नेगी को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

अखिल भारतीय प्रगतिशील किसान मेले में जनपद रुद्रप्रयाग के अजय नेगी को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित।

अखिल भारतीय किसान मेला पंतनगर में शनिवार 03 अक्टूबर2026 को आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में अभिनव परिवर्तन लाने हेतु “प्रगतिशील कृषक सम्मान” समारोह में राज्य के राज्यपाल ले.ज.(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्य के 09 जिलों के प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया।

बताते चलें कि जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत भणज के युवा कृषक अजय नेगी को भी प्रगतिशील किसान सम्मान से सम्मानित किया गया है।जो कि जनपद के लिए गौरव की बात है।

उत्तराखंड के पंतनगर में शनिवार 03 अक्टूबर2026 को 120वां अखिल भारतीय किसान मेला एंव कृषि उघोग प्रदर्शनी कार्यक्रम में सूबे के राज्यपाल ले.ज.सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तो वहीँ राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।इस दौरान उत्तराखंड के 09 जिलों के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।इनमें जनपद रुद्रप्रयाग से अजय नेगी को भी सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ।

- Advertisement -

आपको यह भी बता दें कि जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के भणज गाँव निवासी युवा अजय नेगी पशुपालन विभाग में सविंदा पर अकाउंटेंट पद पर कार्यरत थे, ओर उन्होंने 25 हजार रुपये प्रतिमाह की वेतन को छोड़कर खेती, बागवानी को अपना रोजगार का जरिया बना लिया।

अजय नेगी ने बताया कि 2019-20 में कोरोना काल के दौरान पिता के स्वास्थ्य खराब होने के कारण संविदा नोकरी छोड़कर वापस गाँव आना पड़ा। औऱ उसके बाद सरकार एंव विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती पर सब्जी, और फल उत्पादन के साथ जूस के छोटे से कारोबार को शुरू किया। वर्तमान समय में अजय नेगी लगभग 12 नाली से अधिक भूमि पर धान, दलहन,मंडूवा, झंगोरा, के साथ ही कीवी, माल्टा, नारंगी, कागजी नींबू,ब्रोकली, मिर्च, अदरक उगाकर अपनी आय जुटा रहे हैं। इनमें से कीवी, माल्टा, उनकी आय के प्रमुख स्रोत बन चुके हैं। अजय नेगी आज अपनी खेती-बागवानी पर मेहनत कर 60 से 70 हजार रुपये प्रतिमाह तक आय अर्जित कर रहे हैं। जो कि रुद्रप्रयाग जिले सहित पूरे राज्य के युवाओं के लिए मार्गदर्शन व प्रेरणास्रोत के रूप में है।

Share This Article