कोतवाली रानीपुर
अपने माता पिता से लड़ झगड़ कर शांति भंग करने वाले व्यक्ति को रानीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया
माता-पिता से दुर्व्यवहार एवं अनावश्यक रूप से परेशान करने की सूचना पर पहुंची पुलिस
दिनांक 10-09-2026 को डायल-112 नगर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए चेतक-21 में नियुक्त हे0कां0 शिवराज एवं कां0 विजयपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर राजू पुत्र सुकदेव, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 34 वर्ष अपने माता-पिता को अनावश्यक रूप से परेशान करता हुआ पाया गया।
पुलिस कर्मियों द्वारा आरोपी को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किंतु वह अपने व्यवहार से बाज नहीं आया तथा पुलिस कर्मियों के साथ भी अनावश्यक रूप से उलझने लगा। आरोपी के उक्त कृत्य से मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा उसे धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता आरोपित
राजू पुत्र सुकदेव निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1. हे0कां0 शिवराज
2. कां0 विजयपाल सिंह
