Ad imageAd image

इंटर कॉलेज इंद्रपुरी में 5.25 लाख के गबन का आरोप, प्रबंधक पर फर्जी बिल और सरकारी कर्मचारियों को भुगतान का दावा

क्राइम 2 Min Read
2 Min Read

पौड़ी गढ़वाल। इंटरमीडिएट कॉलेज इंद्रपुरी में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए 13 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। संगठन का दावा है कि प्रबंधक ने विद्यालय के खाते से अपने नाम पर 5 लाख 25 हजार रुपये नकद निकाले।संगठन ने आरोप लगाया है कि विद्यालय के खाते से दो सरकारी कर्मचारियों को भी भुगतान किया गया। इनमें एक को 27,300 रुपये और दूसरे को 25,430 रुपये दिए जाने का दावा है। संगठन के अनुसार, इनमें से एक कर्मचारी विद्यालय से काफी दूर स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज का प्रधानाचार्य है। सवाल उठ रहा है कि कॉलेज के खाते से दूर के कॉलेज के प्रधानाचार्य को भुगतान क्यों किया गया। शिकायत में मरम्मत के नाम पर निकाली गई धनराशि के बिलों को भी फर्जी बताया गया है। संगठन का कहना है कि सीजीएसटी की जांच में ये बिल फर्जी पाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत संबंधित बिलों की प्रमाणित प्रतियां भी हासिल की हैं।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच बीईओ ब्लॉक एकेश्वर को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट 5 अक्टूबर 2026 को मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंप दी थी। लेकिन संगठन का आरोप है कि सीईओ पौड़ी गढ़वाल की ओर से प्रबंधक को लगातार बचाया जा रहा है। शिकायतकर्ता पूर्व प्रबंधक सुरेश कुमार द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर प्रबंधक महेंद्र की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक उत्तराखंड से मांग की है कि मामले में 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों को धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Share This Article