ग्राम पंचायत जामू में आयोजित हुआ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

*ग्राम पंचायत जामू में आयोजित हुआ सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम*

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में आज तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कांबोज की अध्यक्षता में विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत जामू में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने फाटा-जामू मोटर मार्ग पर नालियों के निर्माण, झाड़ी कटान, सोलर लाइट लगाए जाने सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। तहसीलदार निशांत कांबोज ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ के लिए आवश्यक पंजीकरण एवं पात्रता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -

Share This Article