जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में दिनांक 27 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए गए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन राशि आरोपित की गई। जांच में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना प्रमुख उल्लंघन के रूप में सामने आया, जिसमें 76 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त बिना कर रसीद, बिना वैध परमिट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, यात्री वाहन में ओवरलोडिंग तथा अन्य मोटरयान नियम उल्लंघनों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन के दौरान कुल 37 वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र (RC) अभिरक्षा में लिए गए तथा 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। अभियान में बाहरी राज्यों के वाहनों, विशेषकर उत्तर प्रदेश पंजीकृत पर्यटक वाहनों एवं वाणिज्यिक वाहनों की भी विशेष जांच की गई।

एआरटीओ (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा द्वारा प्रवर्तन टीमों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा से सीधे जुड़े उल्लंघनों, विशेषकर हेलमेट, सीट बेल्ट, परमिट, कर, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा ओवरलोडिंग के मामलों में नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रवर्तन की कार्रवाई केवल चालान तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात अनुशासन स्थापित करने की दिशा में निरंतर और परिणामपरक अभियान चलाया जाए।

- Advertisement -

परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे तथा गंभीर एवं पुनरावृत्त उल्लंघनों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article