जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी।

रूद्रपुर -जनपद ऊधमसिंहनगर में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) नितिन सिंह भदौरिया ने निर्वाचन हेतु उपयोग में लाई जाने वाली अन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन की समय-सारिणी निर्धारित की।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन 08 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। जबकि निरीक्षण एवं दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि 10 सितम्बर,2026 और दावा/आपत्ति का निस्तारण 12 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। वहीं अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि दावा/आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय होगा।

- Advertisement -

Share This Article