तपोवन-शिवपुरी में औषधि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 04 औषधि नमूने जांच हेतु लिए

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

तपोवन-शिवपुरी में औषधि विभाग एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 04 औषधि नमूने जांच हेतु लिए

तपोवन एवं शिवपुरी में औषधि विक्रय फर्मों का संयुक्त निरीक्षण, 03 फर्मों के क्रय-विक्रय पर रोक

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा जनपद टिहरी क्षेत्रांगत तपोवन एवं शिवपुरी में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने अवगत गया कि निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय फर्मों में औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, औषधियों के भंडारण की स्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था एवं अन्य वैधानिक अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 04 औषधि नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु लिए गए।

- Advertisement -

इस दौरान तीन औषधि विक्रय फर्मों के औषधियों के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई तथा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। एक औषधि विक्रय फर्म में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर फर्म को जारी औषधि अनुज्ञप्ति (License) के निलंबन/निरस्तीकरण हेतु संस्तुति की गई।

Share This Article