तरूण हिमालय संस्था की प्रबन्ध कार्यकारणी की एक आवश्यक बैठक सायं 06.00 बजे श्री भानू प्रसाद गैरोला जी की अध्यक्षता में तरूण हिमालय प्रागण में आहूत की गई। बैठक में तरूण हिमालय संस्था प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम हेतु पूर्व से नामित तीन सदस्यो को संस्था के अध्यक्ष श्री गंगा दत्त शर्मा द्वारा भंग कर दिया गया जिसको तरूण हिमालय संस्था के समस्त प्रबन्ध कार्यकारीणी सदस्यो द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि संस्था की संशोधित नियमावली की धारा 05 के अनुसार ही संस्था के चुवानी प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा। जिस पर भी समस्त प्रबन्ध कार्यकारीणी सदस्यो द्वारा सहमती प्रदान की गई। आगमी चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित की जायेगी जिसमे संस्था के अध्यक्ष, महासचिव के साथ साथ समस्त कार्यकारणी चुनी जायेगी। संस्था चुनाव उपनिबन्धक फर्म सोसायटी के माध्यम एवं शासकीय नियमो के अन्तर्गत करायेगी। संस्था के अध्यक्ष श्री गंगा दत्त शर्मा ने बताया कि तरूण हिमालय संस्था एक पर्वतीय संस्था है जो लगातार जनहित के कार्य करती रहती है। संस्था के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तरूण हिमालय संस्था द्वारा दिनांक 28 अगस्त को तरूण हिमालय स्कूल के बच्चो द्वारा एक मैराथन दौड तथा श्री कृष्ण जमाष्टमी के अवसर पर तरूण हिमालय प्रांगण में एक भव्य सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में श्री जगत सिंह रावत, के०पी० काला, गंगा दत्त शर्मा कुलदीप असवाल, ललित भट्ट बलदेव सिंह रावत, प्रकाश बहुखण्डी, जीत सिंह नेगी, हर्षमोहन रावत प्रमोद पन्त, भगवती प्रसाद पन्त, धर्मवीर रावत, कुलदीप रावत, मनोज चौहान, पूरण सिंह रावत, अजय नेगी आदि उपस्थित रहे। (गंगा दत्त शर्मा) अध्यक्ष तरूण हिमालय संस्था शिवलोक कालोनी
तरुण हिमालय की चुनाव समिति भंग, आपात बैठक में लिया गया फैसला
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.

ads






