दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली नगर

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संवेदनशील प्रकरण में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

दिनांक 06.09.2026 को वादिया द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर अपने 15 वर्षीय पुत्र के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी।

- Advertisement -

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 443/2026 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 12.09.2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष को फिरोजपुर, कैथल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
रामलाल उर्फ दामू पुत्र चन्द्रभान, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना सीवान, कैथल, हरियाणा,

- Advertisement -

पुलिस टीम
1. कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर
2. उ0नि0 निशा सिंह
3. अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी
4. हे0का0 संजीव राणा
5. का0 विकास गैरोला

Share This Article