‎पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

‎पांच सदस्यीय प्रशिक्षु पीसीएस दल ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट
प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के पांच सदस्यीय दल ने कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

‎दल में प्रशिक्षु पीसीएस सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग पवन कुमार (दल प्रभारी), वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी डॉ. ज्योति बोहरा (अपर दल प्रभारी), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गोविंद पांडे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री सुनाक्षी रावत तथा सहायक आयुक्त जीएसटी/राज्य कर विभाग सुश्री नंदिनी तोमर, शामिल रहे।

Share This Article