मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

सभी शासकीय कार्यालयों में जनसुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

हरिद्वार मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों की उप समितियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध जनसुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण कर जनसामान्य के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का आकलन करें तथा जहां भी कमियां हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों में जनसामान्य के उपयोग हेतु स्वच्छ एवं सुगम शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हों तथा दिव्यांगजन एवं बच्चों के अनुकूल शौचालयों सहित आवश्यक सुविधाएं भी प्रत्येक कार्यालय में विकसित की जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उप समितियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जनसुविधाओं की वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि मा० उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

- Advertisement -
Share This Article