*मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चौथे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान*
*विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभागों ने घाटों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया सफाई अभियान*
*अभियान के दौरान लगभग 10 टन गीले एवं सूखे कूड़े का किया गया एकत्रीकरण*
*मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान का मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग*
*श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर जारी है विशेष अभियान*
*आज चलाए गए सफाई अभियान में आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवेश्वरी महिला आश्रम,नेचर फाउंडेशन सोसाइटी,सीनियर सिटीजन वेल फेयर सोसाइटी,आदर्श सेवा समिति,परशुराम संस्था,जिला पंचायत,नगर निगम द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान*
*हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीर्थनगरी हरिद्वार में लगातार चौथे दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों द्वारा गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों तथा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 10 टन गीले एवं सूखे कूड़े का एकत्रीकरण किया गया।
विशेष स्वच्छता अभियान का उद्देश्य हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना तथा धार्मिक स्थलों, गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखना है। मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के लिए संचालित इस अभियान की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है।

अभियान के अंतर्गत नगर निगम, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा सुभाष घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। नेचर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा अलकनंदा घाट, जिला पंचायत द्वारा नमामि गंगे घाट चंडी देवी क्षेत्र, आदर्श युवा समिति द्वारा राम घाट तथा परशुराम संस्था द्वारा शीतला माता मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान विभिन्न घाटों, सार्वजनिक स्थलों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों से गीले एवं सूखे कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया तथा संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। अभियान में शामिल स्वयंसेवी संस्थाओं एवं विभागों के प्रतिनिधियों ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सक्रिय सहभागिता की।

प्रशासन द्वारा गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।







