मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपना जीवन समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित किया। समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Share This Article