Ad imageAd image

मुख्यमंत्री श्री धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा।

खटीमा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से वापस लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

- Advertisement -
Share This Article