युवा कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा खेल महाकुम्भ-2024 का आयोजन

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद हरिद्वार ने अवगत कराया है कि विगत् वर्षों की भांति वित्तीय वर्ष 2026 में युवा कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा खेल महाकुम्भ-2024 का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 14 जुलाई 2026 के क्रम में विधानसभा स्तरीय के क्रम में विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है, जिसके क्रम में विकास खण्ड बहादराबाद के रानीपुर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ-2026 का दिनांक 16.09.2026 से 17.09. 2026 तक योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार खेल मैदान में किया जाना है। जिसमें अण्डर-19 एंव अण्डर-14 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं का एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट, वॉलीबाल एवं पिठ्ठू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

दिनांक 16.09.2026 से 17.09.2026 तक अण्डर-19 व अण्डर-14 वर्ग के न्याय पंचायत स्तर से चयनित बालक/बालिकाओं के लिए प्रतियोगिताये एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, एवं मुर्गा झपट व सीधे विधानसभा स्तर पर वालीबॉल एवं पिट्ठू का आयोजन किया जायेगा।

Share This Article