राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद टिहरी से खिलाड़ियों का चयन

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद टिहरी से खिलाड़ियों का चयन

आगामी 02 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय खो-खो ट्रायल आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया।

यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

ट्रायल में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

चयन प्रक्रिया में खेल विभाग से खो-खो कोच हेमन्त भारती, खो-खो कोच मनीष गिरी गोस्वामी, खो-खो कोच वैभव शर्मा, हिमांशु नौटियाल, दीपक रावत एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के सहायक सचिव प्रदीप कोठारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Share This Article