वित्तीय वर्ष 2026 में युवा कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा खेल महाकुम्भ-2024 का आयोजन

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद हरिद्वार ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भांति वित्तीय वर्ष 2026 में युवा कल्याण विभाग हरिद्वार द्वारा खेल महाकुम्भ-2024 का आयोजन किया जा रहा है। विकास खण्ड स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है, जिसके क्रम में विकास खण्ड बहादराबाद के रानीपुर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ-2026 का दिनांक 16.09.2026 से 17.09. 2026 तक योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार खेल मैदान में किया जाना है। जिसमें अण्डर-19 एंव अण्डर-14 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं का एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट, वालीबॉल एवं पिट्ठू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

दिनांक 16.09.2026 को अण्डर-19 वर्ग के न्याय पंचायत स्तर से चयनित बालक/बालिकालयों लिए प्रतियोगिताये एथलेटिक्स, कबड्‌डी, खो-खो, एवं मुर्गा झपट व सीधे विधानसभा स्तर पर वालीबॉल एवं पिट्ठू का आयोजन किया जायेगा।

दिनांक 17.09.2026 को अण्डर-14 वर्ग के न्याय पंचायत स्तर से चयनित बालक/बालिकाओ लिए प्रतियोगिताये एथलेटिक्स, कबड्‌डी, खो-खो, एवं मुर्गा झपट व सीधे विधानसभा स्तर पर वालीबॉल एवं पिट्ठू का आयोजन किया जायेगा।

- Advertisement -
Share This Article