Ad imageAd image

वैभव से वैराग्य की ओर मुंबई में भव्य जैन दीक्षा महोत्सव

उत्तराखंड 4 Min Read
4 Min Read

*✨वैभव से वैराग्य की ओर मुंबई में भव्य जैन दीक्षा महोत्सव*

*💥राष्ट्रसंत परम नम्रमुनि गुरुदेव के दिव्य सान्निध्य में चार मुमुक्षों ने ग्रहण किया संयम का पथ*

*🌺अद्भुत, अलौकिक, अनुपम दृश्य*

*🌺भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह और आत्मकल्याण के संदेश से आलोकित आध्यात्मिक समागम*

- Advertisement -

*🌼परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य*

*🌟श्री अनंत अंबानी जी को करुणा दूत पुरस्कार से किया सम्मानित*

*परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, बागेश्वर धाम सरकार, श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, म म श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज, मुनि श्री पीयूष मुनि जी महाराज, श्री राहुलेश्वरानंद जी महाराज सहित पूज्य संतों का पावन सान्निध्य*

*💥मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र श्री देवेंद्र फडणवीस जी, श्री एकनाथ शिंदे जी, श्री मुकेश अंबानी जी, श्री अनंत अंबानी जी, श्री तनय द्विवेदी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति*

*✨अभिनेता अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा आदि विभूतियों की उपस्थिति*

- Advertisement -

मुंबई, 29 नवम्बर 2026। भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांत, अपरिग्रह और आत्मकल्याण के शाश्वत संदेश को समर्पित भव्य जैन दीक्षा महोत्सव का आयोजन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में राष्ट्रसंत परम नम्रमुनि गुरुदेव के दिव्य सान्निध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में चार मुमुक्षु सांसारिक सुख-सुविधाओं और भौतिक वैभव का त्याग कर संयम, साधना एवं आत्मशुद्धि के पथ पर अग्रसर हुये। यह आयोजन जैन धर्म की प्राचीन दीक्षा परम्परा, वैराग्य की महिमा और आत्मिक स्वतंत्रता के महान आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का दिव्य माध्यम है।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यह महोत्सव एक दिव्य धार्मिक अनुष्ठान है जो हमारे भीतर विद्यमान दिव्यता, आत्मचेतना और मुक्ति की आकांक्षा का उत्सव है। दीक्षा ग्रहण करने वाले तीनों मुमुक्षुओं की यह यात्रा उस सत्य का उद्घोष करेगी कि जीवन की वास्तविक समृद्धि बाहरी संग्रह में नहीं, बल्कि आंतरिक स्वतंत्रता, संयम और आत्मज्ञान में निहित है।

दीक्षा महोत्सव में तीन मुमुक्षु गृहस्थ जीवन के सुखों और सुविधाओं का परित्याग कर भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित संयममय जीवन को अंगीकार किया। दीक्षा केवल वस्त्रों अथवा जीवनशैली का परिवर्तन नहीं, बल्कि मोह, अहंकार, आसक्ति और परिग्रह से मुक्त होकर अपने वास्तविक स्वरूप की पहचान करने का संकल्प है।

- Advertisement -

मुमुक्षु वह है, जिसके हृदय में जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त होने और आत्मकल्याण की उत्कृष्ट अभिलाषा जागृत हो चुकी है। सांसारिक उपलब्धियों के बीच रहते हुए भी नश्वरता का बोध और शाश्वत सत्य की खोज उसे वैराग्य के पथ पर ले जाती है। तीन मुमुक्षुओं का यह संकल्प समाज को संदेश दे रहा है कि संतोष बाहरी वैभव में नहीं, बल्कि आत्मा की निर्मलता में है।

दीक्षा के माध्यम से साधक सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र के रत्नत्रय को अपने जीवन में प्रतिष्ठित करने का प्रयास करते है। यही रत्नत्रय जैन दर्शन में मोक्षमार्ग का आधार है। अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के महाव्रत साधक के जीवन को अनुशासन, करुणा और आत्मसंयम से परिपूर्ण बनाते हैं।

परम नम्रमुनि गुरुदेव के सान्निध्य में होने वाला यह महोत्सव श्रद्धालुओं को धर्म, दर्शन और साधना के गूढ़ रहस्यों से परिचित कराने के साथ-साथ जीवन में नैतिक मूल्यों की स्थापना का अवसर प्रदान कर रहा है।

परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, बागेश्वर धाम सरकार, श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, म म श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज, श्री राहुलेश्वरानंद जी महाराज और मुनि श्री पीयूष मुनि जी महाराज सहित पूज्य संतों का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, श्री एकनाथ शिंदे जी, श्री मुकेश अंबानी जी तथा श्री अनंत अंबानी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Share This Article