शांति व्यवस्था भंग करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कोतवाली बहादराबाद

शांति व्यवस्था भंग करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम के समझाने पर भी नही समझा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर बहादराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया

दिनांक 19.09.2026 को ग्राम अतमलपुर बौंगला में झगड़े की सूचना पर कोतवाली बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति धीर सिंह उर्फ नाथी को पुलिस चौकी लाया गया।

- Advertisement -

चौकी पर पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा हंगामा करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई तथा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा उसे काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।

आरोपी के लगातार उग्र व्यवहार के कारण चौकी पर मौजूद फरियादियों एवं आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित
धीर सिंह उर्फ नाथी पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम अतमपुर बौंगला, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार

पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
2. हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह
3. कांस्टेबल प्रीतम तोमर

- Advertisement -
Share This Article