शादी कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों पर बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*कोतवाली बहादराबाद*

*शादी कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों पर बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई*

*किसी अन्य व्यक्ति के साथ ठगी के एंगल से भी पुलिस कर रही है पड़ताल*

*सभी को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है*

- Advertisement -

*हरिद्वार पुलिस सभी से अपील करती है कि शादी विवाह से पहले भली प्रकार से एक दूसरे से परिचय करें*

बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली महिला एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को दबोचा।

दिनांक 24.09.2026 को वादी प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया।

कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

- Advertisement -

*नाम पता आरोपित*

1. महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र.

2. अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र.

- Advertisement -

3. महिला, शामली, उ.प्र.

4. पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र.

5. फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान

*बरामदगी*

1. 05 मोबाइल फोन

2. ⁠₹70,000 नकद

3. ⁠नशीला पाउडर

4. ⁠घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन

*पुलिस टीम*

1. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल

2. ⁠उ0नि0 शमशेर अली

3. ⁠उ0नि0 कर्म सिंह

4. ⁠हे0का0 नरविन्दर सिंह

5. ⁠का0 सुनील तोमर

Share This Article