Ad imageAd image

शैलेन्द्र कुमार सिंह को सर्वसम्मति से प्रान्तीय अध्यक्ष चुना गया

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड का महाधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम दिनांक 16/11/26 को हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर, हरिद्वार के श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह को सर्वसम्मति से प्रान्तीय अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के कर्मचारियों द्वारा नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुज सिसोदिया, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. मयंक गिरी, डॉ. हेमंत, डॉ. मेघा डसीला, मदन चौहान, संजीव भारद्वाज, मोहित, अभिषेक, संजीव सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article