हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान आयोजित

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल किच्छा उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माननीय ममता पंत महोदया द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों से बचाव तथा POCSO अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में बाल अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, POCSO अधिनियम तथा बाल संरक्षण सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा |

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती,बाल विकास विभाग (वन स्टॉप सेंटर -चंचल बाला,स्वास्थ्य विभाग-डॉ स्वेता दीक्षित द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, नशा का हमारे स्वास्थ्य पर किस प्रकार बुरा प्रभाव पड़ता है, रोकथाम के उपाय के बारे मे छात्र छात्राओं को जानकारी दी गयी । साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई बालक/बालिका असुरक्षित परिवेश में रह रहा हो अथवा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो, तो उसकी सूचना जिला बाल सरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है। व पोस्को से संबन्धित लघु फिल्म देखाई गयी |
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अजय शर्मा एवं समस्त स्टाप व छात्र छात्राए उपस्थित रहे|

Share This Article