02 शराब तस्कर कोतवाली कनखल पुलिस ने दबोचे

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कोतवाली कनखल

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी

02 शराब तस्कर कोतवाली कनखल पुलिस ने दबोचे

लगातार कार्रवाई से दिखने लगा “ऑपरेशन प्रहार” का असर

- Advertisement -

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस द्वारा शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22.05.2026 को कनखल पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी में लिप्त 02 तस्करों को हिरासत में लिया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कनखल पर मु0अ0सं0 164/26, 165/26 एवं 166/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

नाम पता आरोपित
1. अमीर पुत्र भोगराज निवासी बाड़ा कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल हरिद्वार
2. किशनपाल पुत्र स्व० रघुनाथ निवासी मोहल्ला रामगढ़, थाना कोतवाली नगर हरिद्वार

बरामदगी-
1. 22 पाउच माल्टा पैट्रा पैक अवैध शराब
2. ⁠50 पाउच देशी शराब पैट्रा पैक अवैध शराब

पुलिस टीम-
1. का० संजू सैनी
2. ⁠का० अरविन्द नौटियाल
3. ⁠का० प्रलव चौहान
4. ⁠का० गजय तोमर

- Advertisement -

Share This Article