10 वर्षों से फरार चल रहे 02 वारंटी पुलिस ने दबोचे, 2016 में हुए “लंढौरा बवाल” के थे मुख्य आरोपी

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली मंगलौर

10 वर्षों से फरार चल रहे 02 वारंटी पुलिस ने दबोचे, 2016 में हुए “लंढौरा बवाल” के थे मुख्य आरोपी

SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वर्ष 2016 के लंढौरा बवाल के मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में

- Advertisement -

गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों वारंटियों को दबोचा

फरार अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान जारी है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार दबिश एवं सुरागरसी करते हुए वर्ष 2016 में हुए लंढौरा बवाल से संबंधित 10 वर्षों से फरार चल रहे 02 वारंटियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की गई।

हिरासत में लिये गये दोनों वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस द्वारा दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

नाम पता वारंटी
1. जाहिद पुत्र कल्लू प्रधान निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
वाद संख्या- 238/25

2. कुर्बान पुत्र महबूब निवासी ग्राम बुढाहेड़ी थाना पथरी जनपद हरिद्वार
वाद संख्या- 238/25

- Advertisement -

पुलिस टीम
1. व0 उ0नि0 सुखपाल मान
2. ⁠उ0नि0 अशोक सिरसवाल
3. ⁠कानि0 सिकन्दर
4. ⁠कानि0 विक्रान्त

Share This Article