14 सितंबर को प्रस्तावित जनसंवाद कार्यक्रम स्थगित

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

14 सितंबर को प्रस्तावित जनसंवाद कार्यक्रम स्थगित, अब 21 सितंबर को होगा आयोजन

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 14 सितंबर को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित होने वाला जनसंवाद कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय लीला सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण की कार्यवाही की जाती है।

उन्होंने बताया कि अपरिहार्य कारणों से आगामी सोमवार, 14 सितंबर को प्रस्तावित जनसंवाद कार्यक्रम स्थगित किया गया है। अब यह कार्यक्रम 21 सितंबर, सोमवार को निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

Share This Article