14 वर्ष के किशोर की गंग नहर में नहाते हुए मौत

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

कोतवाली बहादराबाद

चौकी क्षेत्रान्तर्गत गंग नहर में नहाते समय एक किशोर के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा सिटी के माध्यम से रेस्क्यू हेतु SDRF एवं जल पुलिस को अवगत कराया गया।

मौके पर मौजूद परिजनों से जानकारी करने पर नहर किनारे रखे कपड़ों के आधार पर डूबने वाले किशोर की पहचान सचिन अवस्थी पुत्र शैलेन्द्र अवस्थी, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी चौहान मार्केट शिव मंदिर के पास, रावली महदूद बहादराबाद हरिद्वार, मूल निवासी पाण्डे सराय, सीतापुर (उ0प्र0) के रूप में हुई।

कुछ समय पश्चात SDRF एवं जल पुलिस हरिद्वार की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस, SDRF एवं जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

प्रेस नोट लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

हरिद्वार पुलिस अपील करती है कि अपने बच्चों को नदी किनारे नहाने जाने से परहेज करें, तथा बच्चों पर निगरानी बनाए रखेंl

Share This Article