सेवानिवृत्त 20 पीआरडी स्वयंसेवकों को मिली एक-एक लाख रुपये की सहायता

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

सेवानिवृत्त 20 पीआरडी स्वयंसेवकों को मिली एक-एक लाख रुपये की सहायता

3650 दिवस की सेवा पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों के खातों में डीबीटी से जमा हुई राशि

हरिद्वार, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार ने अवगत कराया है कि निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तराखंड, देहरादून द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के 20 सेवानिवृत्त पीआरडी स्वयंसेवकों को एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के बाद 3650 दिवस की सेवा पूर्ण करने के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए इन स्वयंसेवकों को प्रत्येक को एक लाख रुपये, कुल 20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। यह धनराशि कल्याण कोष नियमावली-2023 के स्तम्भ-2 के प्रस्तर-4(क) के (7) में दी गई व्यवस्था के आधार पर 18 अगस्त 2026 को डीबीटी के माध्यम से संबंधित स्वयंसेवकों के बैंक खातों में जमा कराई गई।

- Advertisement -

एकमुश्त आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों में शीशपाल (नारसन खुर्द), रामपाल (खालाटीरा, बहादराबाद), ओमपाल (भगवानपुर चंदनपुर), रकम सिंह (डाडा पट्टी, भगवानपुर), तेजपाल (ईस्माईलपुर, लक्सर), ऋषिपाल (प्रहलादपुर, खानपुर), मैनपाल (केतवाड़ा ज्वालापुर), सुरेश कुमार (शान्तरशाह, रूड़की), चन्द्रभान (मजाहिदपुर सतीवाला), ऋषिपाल (गढ़, बहादराबाद), अफजाल (रसूलपुर, रूड़की), दिलावर सिंह (हथियाथल, रूड़की), श्याम सिंह (पाडली गुर्जर, रूड़की), बीरपाल सिंह (नैतवाला सैदाबाद, लक्सर), अजय कुमार (मखियाली कलां, लक्सर), कवल सिंह (सहदेवपुर, बहादराबाद), संजय कुमार (डाडा जलालपुर, भगवानपुर), आनन्द प्रकाश (रावली महदूद, बहादराबाद), सुभाषचन्द्र (लहबोली, नारसन) एवं छत्रपाल (खुब्बनपुर लतीफपुर, भगवानपुर) शामिल हैं।

यह सहायता लंबे समय तक पीआरडी के माध्यम से सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त स्वयंसेवकों के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान की गई है।

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने बताया कि यह सहायता राशि सेवानिवृत्त पीआरडी स्वयंसेवकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे लंबे समय तक विभागीय सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों को आर्थिक संबल मिलेगा।

Share This Article