देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक पर भटके 5 पर्यटक सुरक्षित, DDRF-SDRF ने किया रेस्क्यू

देवरियाताल से बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रास्ता भटक गए 5 पर्यटकों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बचा लिया। सभी की हालत सामान्य है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रविवार प्रातः 06:10 बजे 112 पर साहिल कुमार ने सूचना दी कि ट्रेक मार्ग पर 5 लोग भटक गए हैं। सूचना मिलते ही DEOC ने DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया।
उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान प्रातः 08:25 बजे कॉलर से दोबारा संपर्क हुआ। उन्हें रास्ते में 2 स्थानीय लोग मिले। स्थानीय निवासी हिमांशु ने बताया कि भटके हुए लोगों को स्यूंकुडी तक लाया जा रहा है। प्रातः 09:46 बजे DDRF के नरेन्द्र सिंह ने पुष्टि की कि DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। सभी 5 व्यक्ति सुरक्षित मिल गए हैं और रेस्क्यू टीम उन्हें नीचे ला रही है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि पहाड़ों पर ट्रेक के दौरान स्थानीय गाइड लेना और मौसम की जानकारी रखना जरूरी है।

Share This Article