52 मुकदमो मे जब्त लगभग 600 लीटर देशी व 120 लीटर अंग्रेजी शराब का किया गया निस्तारण

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

कोतवाली कनखल

52 मुकदमो मे जब्त लगभग 600 लीटर देशी व 120 लीटर अंग्रेजी शराब का किया गया निस्तारण

अज्ञात मृतको से सम्बन्धित 116 अज्ञात/अंपंजीकृत विसरो/कपडा पुलिन्दा/स्टर्नम को भी किया गया निस्तारित

गठित कमेटी के सभी सदस्य मौके पर रहे मौजूद

- Advertisement -

आज दिनांक वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के माल निस्तारण के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन मे कोतवाली कनखल द्वारा न्यायालय/प्राधिकृत आदेशो के अनुपालन मे विभिन्न अभियोगो से सम्बन्धित 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित माल एव अज्ञात/अपंजीकृत विसरो के निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार सम्पन्न की गई।

इसी क्रम मे पंजीकृत 60 आबकारी अधिनियम की धारा से सम्बन्धित कुल 52 मुकदमो मे जब्त लगभग 600 लीटर देशी व 120 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब आबकारी माल का विधिवत परीक्षण एवं अभिलेखीय सत्यापन के उपरांन्त गठित समिति की उपस्थिति मे सुरक्षित एवं निर्धारित पर्किया के अनुसार निस्तारण किया गया इस कार्यवाही के दौरान समस्त आवश्यक विधिक औपचारिकताओ का पालन सुनिश्चित किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना स्तर पर पूर्व से दाखिल 116 अज्ञात/अंपंजीकृत विसरो/कपडा पुलिन्दा/स्टर्नम जो विभिन्न अज्ञात मृतको से सम्बन्धित थे उनके सम्बन्ध मे सक्षम प्राधिकारी/उपजीलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार अभिलेखो के मिलान पशचात नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की गई। उक्त सम्स्त कार्यवाही पारदर्शीता एवं विधिक प्रावधानो के अनुरुप नामित अधिकारी/समिति की निगरानी मे सम्पन्न कराई गई जिससे मालखाना मे लम्बित सामग्री का उचित प्रबन्धन सुनिश्चित हो सके तथा अभिलेखो को सही जा सके।

Share This Article