निगम के बाद पंचायत चुनाव में भी हार के डर से भाजपा ने प्रशासक बैठाए – अभिनव थापर

Politics 1 Min Read
1 Min Read

आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने पंचायतों में प्रशासक बैठाने पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये।कांग्रेस प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता अभिनव थापर ने कहा कि निगम के बाद पंचायत चुनाव में भी हार के डर से भाजपा ने प्रशासक बैठाए। भाजपा सरकार अब पंचायतों में सरकारी मशीनरी के सहारे अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा सरकार को 2 दिसम्बर 2023 तक नगर निकाय चुनाव कराने थे और 1 साल से अधिक समय बीत जाने पर भी अभी तक निकाय आरक्षण तक नहीं हुआ है, इसी प्रकार अब पंचायतों के चुनाव भी हार के डर से भाजपा ने चुनाव टालने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति को कर दिया है।

Share This Article