हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत निर्धन निकेतन विद्यालय हरिद्वार में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

*हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत निर्धन निकेतन विद्यालय हरिद्वार में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम*

*बालिकाओं द्वारा किया गया बढ़ चढकर प्रतिभाग*

जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा दिनाक- 26.01.2026 से 31.02.2026 तक चलाये जा रहे जागरुकता अभियान *”पुलिस आपके द्वार”* कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा निर्धन निकेतन विद्यालय खड़खड़ी हरिद्वार में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090/1091 साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा* तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए ।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया की पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

*पुलिस टीम*

उ०नि० ब्रह्मदत्त बिजल्वाण

उ०नि० निशा सिंह

- Advertisement -

म०का० शोभा

का० अरुण नेगी

- Advertisement -
Share This Article