चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए बीडीएस व डॉग स्क्वायड की कसरत

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

B.D.S./ Dog Squad

चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए बीडीएस व डॉग स्क्वायड की कसरत

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए हैं सघन चैकिंग के निर्देश

पहले बस अड्डा और रेलवे स्टेशन, फिर हर की पैड़ी पहुंची टीम, चप्पा चप्पा खंगाला

- Advertisement -

परिसर सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को उपकरणों की मदद से किया गया चैक

एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी थाना प्रभारियों सहित बीडीएस व डॉग स्क्वॉड को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उक्त दिशा निर्देश के क्रम में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन से अपर रोड़, मोती बाजार होते हुए हर की पैड़ी पहुंची। टीम ने उक्त स्थानों पर अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।

Share This Article