सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

सतेराखाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

जनपद रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों तथा जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी टीम ने सतेराखाल बाजार में बड़ी कार्रवाई की।
आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में टीम द्वारा सतेराखाल बाजार स्थित एक व्यक्ति के घर की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से 11 अध्दे और 49 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की अवैध रूप से बरामद की गई।

बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के संबंध में आरोपी के विरुद्ध मौके पर ही आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, आबकारी सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान, सुंदरलाल तथा चंद्रिका भी मौजूद रहे।

आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए विभाग भविष्य में भी समय-समय पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।

- Advertisement -

Share This Article