पश्चिम बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

*पश्चिम बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न*

*पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा*

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है जिस पश्चिम बंगाल की धरती से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने इस राष्ट्रवादी विचार को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया था आज उसी प्रदेश में देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है इस जीत के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है यह जीत पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की मेहनत,लगन और त्याग का परिणाम है वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व और देश के गृहमंत्री माननीय अमित भाई शाह की सटीक चुनावी रणनीति का परिचायक है

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा की पश्चिम बंगाल और असम के जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता न केवल प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रवाद और सुशासन पर विश्वास कर रही है बल्कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर जनता का करारा जवाब है

- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे कठिन राजनीतिक मैदान में भाजपा की बढ़त और असम जैसे राज्य में मजबूत वापसी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के मनोबल को दोगुना कर दिया है निश्चित रूप से आने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इसी प्रदर्शन को दोहराएगी

आज के कार्यक्रम में पार्षद राजेश शर्मा राजकुमार अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी पार्षद अनिल कुमार मृदुल शास्त्री सिंघल मंजू रावत सरोज जाखड़ राहुल शर्मा गौरव भाटिया पार्थ दुबे करण वर्मा सुनील सैनी सिद्धार्थ कौशिक निशा नौडियाल गुलशन अरोड़ा ए. वी भारती रविकांत शर्मा मनोज शर्मा निर्मल भट्ट श्याम बाबू शर्मा अशोक गिरी पवन दबोड़ीया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया योगेंद्र पाल रवि अंकित रघुवंशी सुभाष जांगिड़ आदि उपस्थित रहे

Share This Article