बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन हरिद्वार। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन, महाप्रबंधक (पीसीआरआई) श्री अमित श्रीवास्तव ने किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अमित श्रीवास्तव ने इस शिविर के आयोजन के लिए च‍िकित्सा विभाग की सराहना की तथा भव‍िष्य में भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया । उन्होंने कहा कि समय रहते की गई जांचों के माध्यम से, हम हड्डियों से संबंधित बीमारियों को और अधिक गंभीर होने से रोक सकते हैं । प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से समय रहते सचेत होना है ।

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी कर्मियों द्वारा, लगभग 400 व्यक्त‍ियों की बीएमडी जांच की गई । साथ ही जांच परिणामों के आधार पर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया व संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में भी जानकारी दी गई । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सदस्य आदि उपस्थित थे ।

- Advertisement -
Share This Article