मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की बधाई

Culture 2 Min Read
2 Min Read

देहरादून. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का व्यक्तित्व धैर्य, मर्यादा, त्याग, तपस्या, नैतिक आचरण, सदाचार और परोपकार से युक्त गुणों का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

यह भी पढ़ें-केदारनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केदारनाथ यात्रा प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने स्वयं ब्रह्मस्वरुप होते हुए भी मानव रूप में हम सभी के कल्याण के लिए अवतार लिया तथा आदर्श व सद्चरित मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए इस का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाईओं का सामना जिस आदर्शता के साथ किया वह मानव समाज के लिए सदैव प्रेरणा देने वाला है।

यह भी पढ़ें- रोबोटिक नी सर्जरी सप्ताह का आयोजन: एम्स ऋषिकेश में उन्नत तकनीक के साथ सफल घुटना प्रत्यारोपण

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। राम नवमी का पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख शांति व समृद्धि लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Share This Article