मुख्यमंत्री धामी ने माता पूर्णागिरि मंदिर में किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

उत्तराखंड 2 Min Read
2 Min Read

मुख्यमंत्री धामी ने माता पूर्णागिरि मंदिर में किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

खटीमा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार प्रातः खटीमा क्षेत्र के नगला तराई स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, प्रधान दीपक मेहरा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ हिमांशु बागरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

Share This Article