जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान ने पकड़ी गति

उत्तराखंड 4 Min Read
4 Min Read

*जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान ने पकड़ी गति*

*तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह पांच दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

*स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर*

*शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई*

- Advertisement -

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं सफाई अभियान की कर रहे है मॉनिटरिंग*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार । तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह पांच दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम के साथ चलाया गया सफाई अभियान*

नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि नगर निगम की टीम द्वारा आज ऋषिकुल से प्रेम नगर पुल के बीच कांवड़ पटरी एवं आसपास के क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया तथा नगर निगम को निरंतर सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

*जिला पंचायत द्वारा भी निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय खंडूरी ने अवगत कराया है कि पृथ्वीराज चौहान चौक बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत जिला पंचायत द्वारा साफ सफाई एवं पालीथीन,प्लास्टिक अवशिष्ट एकत्रित करने की कार्यवाही की जा रही है।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

- Advertisement -

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी मार्ग एवं कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया।

*राजकीय पशु चिकित्सालय बहादराबाद में भी चलाया गया सफाई अभियान*

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी दी के चंद ने अवगत कराया है कि राजकुलिया पशु चित्रालय बहादराबाद , उप चिकित्सालय नारसन,उप चिकित्सालय रायसी,उप चिकित्सालय सिकरौढा क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।

*महिला समूह द्वारा भी चलाया जा रहा सफाई अभियान*

सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत कुरड़ी ब्लॉक नारसन में पंचायत भवन में महिला समूह द्वारा साफ सफाई का कार्य किया गया।

*सभी विकास खंडों में निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि प्रहलादपुर,चंद्रपुरी खादर खण्ड खानपुर क्षेत्रांतर्गत में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारी रुड़की द्वारा अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सफाई का कार्य कराया गया।

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि मोहम्मदपुर कुन्हारी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया।

खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत टांडाबेनेडा विकास खंड नारसन क्षेत्रांतर्गत नालियों की सफाई के साथ सड़क किनारे पड़े गोबर को भी हटाया गया।

खंड विकास अधिकारी लक्सर ने अवगत कराया है कि भोगपुर लक्सर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

*सिडकुल द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

सिडकुल आर एम कमल किशोर ने अवगत कराया है कि रावली महदूद क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।

Share This Article