कांग्रेस ने बनाए मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर…

Home 2 Min Read
2 Min Read

उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया विभाग ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड मीडिया विभाग की नवनियुक्त प्रभारी डॉ0 चयनिका उनियाल के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव के मधेनजर हर स्तर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। बताया जा रहा है कि गतिमान लोकसभा चुनाव में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने हेतु मण्डलवार, लोकसभा और जिलेवार मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की रीति नीति जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और मीडिया विभाग में बेहतर समन्वय के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में लखपत बुटोला को जिम्मेदारी मिली है, कुमाऊँ मण्डल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नीरज तिवारी को दी गयी है। इसी क्रम में लोकसभा मीडिया समन्वयक के रूप में अल्मोड़ा में तारू तिवारी, नैनीताल में एडवोकेट कमलेश तिवारी, हरिद्वार में महेश प्रताप राणा, टिहरी में शांति प्रसाद भट्ट एवं पौड़ी में अद्धैत बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गयी है।

वहीं विकेन्द्रीकरण को ध्यान में रखते हुए जिले स्तर पर भी समन्वयक बनाये गये हैं। जिनमें अल्मोड़ा से दिनेष पिलखवाल, पिथौरागढ़ से खीमराज जोशी, चम्पावत से अशोक वर्मा, बागेश्वर से हरीश ऐठानी, नैनीताल से मनोज शर्मा, उधम सिंह नगर से अरविन्द आर्य, हरिद्वार से शुभम जोशी, टिहरी से जयवीर सिंह रावत, उत्तरकाशी से पवित्रा राणा, रुद्रप्रयाग से नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पौड़ी से लाल सिंह नेगी, चमोली से मनोज रावत एवं देहरादून से शीशपाल सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी हैं।

Share This Article