*09 मार्च को आयोजित होगा दिव्यांग शिविर*
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी सोमवार को आयोजित होने वाला दिव्यांग/विकलांग शिविर होली पर्व के कारण स्थगित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि दिव्यांगों के लिए पूर्व में 02 मार्च को शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। जिसे होली पर्व के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह शिविर 09 मार्च को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।।
