गहन पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी

उत्तराखंड 3 Min Read
3 Min Read

गहन पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गहन पुनरीक्षण घोषणा से पूर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की आयोजित

सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदेय स्थलों हेतु बीएलए 2 तैनात करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नमावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की आसन्न घोषणा प्रस्तावित है,इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यलय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि जनपद की 11 विधानसभाओं में गहन पुनरीक्षण हेतु 11ईआरओ,64 एईआरओ,1715 मतदेय स्थलों पर 213 बीएलओ/सुपरवाइजर तैनात है।उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण पूर्व तैयारियों के अंतर्गत किसी भी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित न हो तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार ,मतदेय स्थल वार, अनुपस्थित अन्यत्र शिफ्ट एवं मृत मतदाताओं के एएसडी लिस्ट तैयार की गई है, जिन्हें सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है, उन्होंने कहा यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम त्रुटिवश अपमार्जित हुआ है तो वहा प्रपत्र 6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकता है अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि विधानसभा वार सभी दल बीएलओ की सहायता के लिए बीएलए 2 तैनात करने की अपेक्षा की गई है, जिससे कि वह बीएलओ को बता सके कि यह मतदाता क्षेत्र में निवास करता है और गलत अपमार्जित किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता अनुपस्थित एवं अन्यत्रत शिफ्ट हो गए है एवं मृत हो गए है,उनका नाम संबंधित विधानसभा एवं मतदेय स्थल से मतदाता सूची से पृथक किया जाएगा।इसके लिए उन्होंने सभी से बीएलओ की तैनाती करते हुए गहन पुनरीक्षण की आसन्न घोषणा एवं मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने हेतु बीएलओ को पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,भाजपा के पदाधिकारी राजकुमार,तेलूराम,मनोज नायक,कांग्रेस के पदाधिकारी सीपी सिंह, कैश खुराना, सोनू शर्मा,संजय कुमार सैनी, बालेश्वर सिंह, बीएस तेजयान, कमल कांत, तबरेज आलम,शहजाद, बसपा के पदाधिकारी धनराज,डॉ परवीन कुमार , राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

- Advertisement -

Share This Article