एसआईआर कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड 1 Min Read
1 Min Read

एसआईआर कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने ली बैठक ।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गयी । बैठक में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया ।

- Advertisement -

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धितों को दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को बैठक में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करायें जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहित विभिन्न तहसील स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया है

Share This Article